21.3 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भिकियासैंण में बारिश ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार, नदी किनारे बसे घरों का किया प्रशासन ने निरीक्षण

Rain disrupts daily life in Bhikiasain; administration inspects houses situated along the riverbank.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण समेत आस-पास के क्षेत्रों में रविवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों को जरुरी कामों के लिए घरों से बाहर निकलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वही तहसील मुख्यालय से 03 किमी दूर अचानक रोड मे मलबा आने से कुछ देर यातायात बाधित रहा,लेकिन प्रशासन की तत्परता से एसडीएम भिकियासैंण ने जेसीबी मशीन को भेजने के निर्देश पर तुरंत मलवा हटा दिया गया।

बारिश के कारण क्षेत्र में जगह-जगह आवाजाही प्रभावित रही। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।
रामगंगा व गगास नदी के आस-पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए
एसडीएम याक्षी अरोड़ा व तहसीलदार बरखा जलाल ने एसडीआरएफ टीम के साथ झूला पुल रामगंगा नदी के आस-पास स्थित लोगों के घरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी ली।

प्रशासन की ओर से नदी एवं नालों के आस-पास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और लगातार बारिश के दौरान अनावश्यक रुप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

Related posts

शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ राष्ट्र का निर्माण करते हैंः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

आयोग को भेजें शिक्षकों की डीपीसी का प्रस्तावः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने किया हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर“ का पोस्टर लॉन्च

Primetimes Newz

Leave a Comment