27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

केमवालगांव में डीएम की मौजूदगी में हुई क्रॉप कटिंग

नई टिहरी।  डीएम मयूर दीक्षित की मौजूदगी में शनिवार को ग्राम केमवालगांव में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग की गई। गांव के दो खेतों में 30 वर्ग मीटर के प्लॉट बनाए गए। जिसमें क्रमशः 11.37 किलो तथा 7.80 किलो उपज प्राप्त हुई। दोनों प्रयोगों को ऑनलाइन ऐप की सहायता से संपादित किया गया। क्रॉप कटिंग प्रयोगों से फसलों के उत्पादन को मापा जाता हैं। इन प्राप्त आंकड़ों से सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को तैयार किया जाता है। जिसमें अंतिम छोर तक किसानों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इस दौरान डीएम ने ग्राम प्रधान को गांव में नगदी फसल लगाने, जिसमें पानी की कम मात्रा की आवश्यकता हो और जंगली जानवरों से भी सुरक्षित रहे को लगाने को कहा। साथ ही उद्यान विभाग से संपर्क कर अन्य आवश्यक जानकारी एवं बीज लेने को कहा। इस अवसर पर डीएम ने गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र और पंचायत घर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गांव के आंगनवाड़ी केंद्र को नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने तथा पंचायत घर में कंप्यूटर लगा कर लोगों को सुविधा देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर ग्राम प्रशासक राखी सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी पहल ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत नागरिकों एवं संस्थाओं से मांगे जाएंगे प्रशासनिक सुधारों के सुझाव

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने किया  देवभूमि मा औली बहार गीत एल्बम का  विमोचन

Primetimes Newz

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

Primetimes Newz

Leave a Comment