Home उत्तराखंड सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत भिकियासैंण में जन-जागरुकता रैली आयोजित

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत भिकियासैंण में जन-जागरुकता रैली आयोजित

Public awareness rally organized in Bhikiasain under the 'Road Safety, Life Saving' program.
Public awareness rally organized in Bhikiasain under the 'Road Safety, Life Saving' program.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह के नेतृत्व में भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे क्षेत्र के विधिक प्राधिकरण मित्रों द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत रैली निकाल कर जन-जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, व्यापारियों, वाहन मालिकों एवं वाहन संचालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।

जन-जागरुकता रैली राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए विकासखंड कार्यालय एवं तहसील परिसर तक निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरुक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आमजन को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। जन-जागरुकता अभियान को स्थानीय लोगों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में चौकी प्रभारी भिकियासैंण सुरेश चंद्र मिश्रा सहित पीएलवी हेमा पांडेय, कुसुम, विजेन्द्र सिंह, लीलावती, सोनिया गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, गिरीश मौलेखी, सीमा, नन्दा बल्लभ, अर्जुन सिंह मनराल, सोनू देवी, देवी पपनोई, कमलेश कुमार, ललित मोहन, भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।