Home उत्तराखंड औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक किया औचक निरीक्षण

औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक किया औचक निरीक्षण

The Drug Inspector of Almora conducted surprise inspections in various areas.
The Drug Inspector of Almora conducted surprise inspections in various areas.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

रानीखेत (अल्मोड़ा) । जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत औषधियों की गुणवत्ता एवं विक्रय व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जनपद अल्मोड़ा मे लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज सोमवार को औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा पूजा जोशी द्वारा रानीखेत व मजखाली क्षेत्र में स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामाग्री अधिनियम, 1940 एवं उसके अंतर्गत निर्मित नियमों के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के क्रम में मजखाली स्थित एक मेडिकल स्टोर का क्रय विक्रय तत्काल रोक दिया गया। वही अन्य मेडिकल प्रतिष्ठानों से 07 दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा द्वारा रानीखेत स्थित गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय के औषधि भंडारण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन को औषधियों के सुरक्षित एवं नियमानुसार भंडारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिसमें औषधियों को निर्धारित तापमान एवं उचित परिस्थितियों में संरक्षित रखना, एक्सपायर्ड/निकट एक्सपायरी औषधियों को अलग रखना, रिकॉर्ड एवं स्टॉक रजिस्टर का नियमित संधारण करना, नारकोटिक/विशेष श्रेणी की औषधियों का नियमानुसार अभिलेख रखना तथा औषधियों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा कुल 04 औषधि नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु औषधि विश्लेषणशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

औषधि विभाग द्वारा जनपद में औषधियों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे।