
रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में उद्योगपति गोरी दत्त जोशी के भतरौंजखान के रूतबौ आवास पर एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आनंद सिंह कड़ाकोटी को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई देकर शुभकामनाएं दी,तथा उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके द्वारा समाज एवं पूर्व सैनिकों के हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमुदाय ने आनन्द सिंह कड़ाकोटी के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।
इस कार्यक्रम मे श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत उत्तराखंड सरकार ने भी श्री कड़ाकोटी को महामहिम राज्यपाल से सम्मानित किये जाने पर उन्हे ढेर सारी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है,उन्होने इस सम्मान को जिला अल्मोड़ा का सम्मान बताया।इस मौके पर श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंन्त, ए-क्लास कॉन्ट्रैक्टर राम सिंह जमनाल, राज्य मंत्री धन सिंह रावत तथा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व सैनिक संगठन के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
















