27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एसटीएच में जांच दरों में वृद्धि का विरोध

Protest against increase in testing rates in STH

हल्द्वानी(आरएनएस)।  डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज (एसटीएच) में जांच की दरें बढ़ाने का विरोध तेज होने लगा है। शनिवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में लोगों ने एसटीएच के पास प्रदर्शन कर धरना दिया। जल्द बढ़े हुए शुल्क वापस लिए जाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व दर्जा धारी हरीश पनेरु ने कहा कि एसटीएच में उपचार के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मरीज आते हैं। जो निर्धन परिवार से होते हैं। ऐसे में एसटीएच में जांच दरों को बढ़ाया जाना ठीक नहीं है। उन्होंने प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी से भी मामले में मुलाकात कर जल्द शुल्क कम किए जाने की मांग की। मामले में सीएम को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर कमल मेवाड़ी, एनएस बरगली, पीसी शर्मा, माधवानंद बुग्याल, सुरेश भट्ट, जगदीश भट्ट, ईश्वर आर्य, दीपक बुग्याल, जगदीश मेलकानी, पूरन चंद बिनवाल, हरक सिंह रावत, कंचन जोशी आदि मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून में “राइजिंग लीडर्स फॉर इंक्लूसिव एंड प्रोग्रेसिव चेंज” कार्यक्रम का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने युवाओं से किया संवाद

Primetimes Newz

सात माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मुख्यधारा में शामिल हुए 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक, पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट सेरेमनी

Primetimes Newz

देहरादून में योगा पार्क का लोकार्पण, ‘निगम सारथी’ चैटबॉट लॉन्च

Primetimes Newz

Leave a Comment