15.2 C
Dehradun, IN
November 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति ने किया विशेष डाक टिकट जारी

देहरादून। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रपति का इस ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय स्मृति में स्थान दिलाने हेतु आभार प्रकट किया।
गौरतलब है कि राजभवन नैनीताल का यह भवन ब्रिटिश काल की अद्भुत गोथिक स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। राजभवन की भव्य वास्तुकला, भू-संरचना तथा इसके आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य इस धरोहर स्थल को विशिष्ट बनाते हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ काफी टेबल बुक भी भेंट की। यह कॉफी टेबल बुक राजभवन में मनाए जाने वाले प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य स्थापना दिवस पर आधारित है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, राज्यपाल के सचिव  रविनाथ रामन, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखण्ड शशि शालिनी उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में हुआ शिक्षक अभिभावक संघ का गठन

Primetimes Newz

इस रक्षा बंधन हर तरह के यात्रा-प्रेमी भाई-बहनों के लिए 5 ख़ास गेटअवे

Primetimes Newz

नाबार्ड और महाराष्ट्र  सरकार की कंपनी महाप्रीट ने ग्रामीण भारत में हरित और जलवायु-सक्षम इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए समझौता ज्ञापन किया

Primetimes Newz

Leave a Comment