18.2 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पीएनबी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया

PNB signs MoU with Central Reserve Police Force

देहरादून – 22 अगस्त 2025:   सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएनबी अपनी प्रमुख योजना “पीएनबी रक्षक प्लस” के तहत सीआरपीएफ के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ कई तरह की सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इस मौजूदा एमओयू में किए गए संशोधन का आदान-प्रदान पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री बिभु प्रसाद महापात्र और सीआरपीएफ के डीआईजी (प्रशासन) श्री डी.एस. नेगी की उपस्थिति में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 में हुआ।

बैंक और सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री बिनय कुमार गुप्ता और महानिदेशालय, सीआरपीएफ, नई दिल्ली के पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) श्री ज़ाकी अहमद, आईपीएस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इसके अलावा, रक्षक खाताधारक के आश्रितों और परिवारों को भी कई लाभ दिए जा रहे हैं।

बैंक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को समर्पित है और भविष्य में भी इस कार्य को जारी रखेगा।

Related posts

श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

पार्षद पर लगा मुकदमा वापस लेने मांग

Primetimes Newz

पॉली किड्स बालावाला का वार्षिक समारोह “धरोहर” धूम धाम से मनाया गया

Primetimes Newz

Leave a Comment