20.7 C
Dehradun, IN
September 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी सरकार में अपराधियों की पौ बारह

Criminals have a field day under the Bharatiya Janata Party government

अंकिता भंडारी कांड से लेकर जितेंद्र नेगी आत्महत्या तक भाजपा पदाधिकारी मुख्य अभियुक्त

देहरादून ( हमारी चौपाल)उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का मुख्य कारण यहां की भाजपा सरकार स्वयं है क्योंकि प्रदेश में घट रहे हर हत्या बलात्कार महिलाओं के खिलाफ अपराध व लूट के हर दूसरे मामले में संलिप्त अपराधी या तो भाजपा पदाधिकारी है या भाजपा से किसी ना किसी तरह जुड़ा हुआ है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

श्री धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले का मुख्य अभियुक्त जो अब सजायाफ्ता है पुलकित आर्य वो भाजपा का पदाधिकारी था व उसका पूरा परिवार आरएसएस से जुड़ा है तो वहीं कल की जितेंद्र नेगी आत्महत्या में आत्म हत्या के लिए उकसाने वाला और मजबूर करने वाला अपराधी हिमांशु चमोली ना केवल भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश पदाधिकारी है बल्कि उसके घनिष्ठ संबंध भाजपा के शीर्ष नेताओं से जग जाहिर हैं । श्री धस्माना ने कहा कि इसी प्रकार अंकिता भंडारी हत्या कांड मामले में सरकार व भाजपा ने इस मामले में संलिप्त वीवीआईपी को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाई और अंतोगत्वा उसमें सफलता भी पाई इसी प्रकार अब हिमांशु चमोली के मामले में भाजपा सरकार व पूरी पार्टी उसे बचाने में लग गई है।

श्री धस्माना ने कहा कि चाहे दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोहरा का प्रकरण हो या सल्ट चंपावत और संत्रेषा हरिद्वार का प्रकरण इन सभी महिलाओं के खिलाफ हिंसा और बलात्कार मामलों में भाजपा के पदाधिकारी मुख्य अभियुक्त हैं। श्री धस्माना ने कहा कि हरिद्वार भारती जनता महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने तो अपनी सगी १३ वर्षीय बेटी को हो अपने पुरुष मित्रों को अनैतिक कार्यों के लिए सौंप दिया जिसके बलात्कार के मामले में वो सलाखों के पीछे है।

श्री धस्माना ने कहा कि अनामिका शर्मा के संबंध भाजपा के किन किन नेताओं से हैं वो जगजाहिर है किन्तु उसके फोन की आज तक फोरेंसिक जांच नहीं हुई जिससे उसके काले कारनामों का खुलासा न हो जाए। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के मामले में प्रदेश व्यापी आंदोलन चला रही है और जनता के बीच भाजपा के इन काले कारनामों का भंडाफोड़ करती रहेगी।

Related posts

उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हुआ, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहे मौजूद। अगले 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री को सौंपा ध्वज

Primetimes Newz

नौगांव में सड़क किनारे से अवैध सामग्री हटायी

Primetimes Newz

अजय खुंडिया को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Primetimes Newz

Leave a Comment