भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।उत्तराखंड गवर्नमेंट पैंशनर संगठन की एक बैठक भिकियासैंण त्रिवेणी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त डीआईओएस डी एस नेगी ने की। बैठक में आठवें वेतन आयोग को सरकार द्वारा भेजी गई ट्रम्स आफ रिफरैंश में पैशनर को शामिल नहीं किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस सरकार ने वर्ष 2004 से सरकारी कर्मचारियों की पैंशन योजना को समाप्त कर दिया है, वे आज भी संघर्षरत हैं, और अब पैशनर की पैंशन पर हथौड़ा चलाने की योजना बना रही है। बैठक में इस मुद्दे को लेकर भारी आन्दोलन चलाने पर सहमति बनी है, गुस्साए पैंशनर्स ने भिकियासैंण बाजार में भारी प्रदर्शन कर भारत के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी भिकियासैंण के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन मे सरकार को चेतावनी दी गई है कि आठवें वेतन आयोग को भेजे गए ट्रम्स आफ रिफरैंश में शीघ्र पैशनर को शामिल नहीं किया गया तो देशभर में पैंशनर्स बड़े आन्दोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह सरकार मध्यम वर्गीय परिवारों को उजाड़ने में तूली हुई है, ठेकेदारी प्रथा शुरू कर, पढ़ें लिखे नौजवानों को बंधुआ मजदूरी करने के लिए वाध्य कर रही है। सरकारी कर्मचारियों की पैंशन बंद करने पर आमादा है, जबकि यहां के बांजे नेता आठ से दस बार तक की पैंशन ले रहे हैं। बैठक को के एन कबडवाल, डीएस नेगी, गुसाईं सिंह उनियाल, बचीराम आर्य, बाला दत्त उपाध्याय, गोपाल दत्त भगत, गंगा सिंह बिष्ट, एसपी सिंह राजौरिया, दीवान सिंह रावत, बहादुर सिंह रावत, नवीन जोशी, बाला दत्त कोटनाला, रमेशचंद्र सिंह बिष्ट, गोविन्द राम टम्टा, देवी दत्त लखचौरा, किसन सिंह मेहता आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन तुला सिंह तड़ियाल ने किया। वही संगठन के सचिव आनन्द प्रकाश लखचौरा के निधन हो जाने से उनके स्थान पर गुसाईं सिंह उनियाल को संगठन का सचिव नियुक्त किया गया है। वैठक मे एक दर्जन से भी अधिक लोगों ने संगठन की सदस्यता ली, बैठक के बाद संगठन के सक्रिय सदस्य भवानी दत्त रिखाड़ी व आनन्द प्रकाश लखचौरा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया, और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
