26.4 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में राखी एवं व्हाइट डे समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

Rakhi and White Day celebrations were held with great enthusiasm at Edify World School.

देहरादून, 28 अगस्त 2026: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में राखी एवं व्हाइट डे समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भाई-बहन के प्रेम तथा आपसी स्नेह और सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।

इस अवसर पर कक्षा I से VII तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष राखी निर्माण गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों का प्रयोग करते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं। अपने हाथों से राखी बनाने को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस गतिविधि ने बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, सूक्ष्म कौशल एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें ‘करके सीखने’ का अवसर प्रदान किया।

वहीं, विद्यालय के नन्हे-मुन्ने नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों ने राखी एवं व्हाइट डे को विशेष उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने सुंदर राखी कविताएँ प्रस्तुत कीं, एक-दूसरे को तिलक लगाया और प्रेम एवं भाईचारे के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे की कलाई पर राखियाँ बाँधीं। मिठाइयों के वितरण ने समारोह की खुशी को और बढ़ा दिया। बच्चों के इन मनमोहक पलों को तस्वीरों के माध्यम से भी संजोया गया।

समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें प्रेम, सम्मान, सहयोग, मित्रता, साझेदारी और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना विकसित करना था। विद्यालय की यह पहल शिक्षा को उत्सव और अनुभव से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के लिए एक आनंददायक एवं यादगार अनुभव बनी।

इस अवसर पर निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे पर्व बच्चों को हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय परिवार ने सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।

Related posts

प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने “लौह पुरुष” की जयंती पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई

Primetimes Newz

12 जनवरी 2026 को होगी सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसलिंग

Primetimes Newz

Leave a Comment