Home उत्तराखंड पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी, देहरादून को आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए...

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी, देहरादून को आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए एन.सी.टी.ई द्वारा मान्यता मिली

Pecel Weed College of Information Technology, Dehradun, has received recognition from the NCTE for the ITEP program.
Pecel Weed College of Information Technology, Dehradun, has received recognition from the NCTE for the ITEP program.

आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल को आयोजित होगी।

पेसल वीड कॉलेज देहरादून एकमात्र संस्थान है जहां आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम संचालित होने जा रहा है।

देहरादून : 15 अप्रैल 2026- पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी, देहरादून को आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त हो गयी है। इस सत्र 2026-30 से महाविद्यालय में आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जायेगा। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा एन०टी०ए० (एन.टी.ए एन.सी.ई.टी एग्जाम 2026) द्वारा कराई जाती है जो इस वर्ष दिनांक 17.04.2026 को सम्पन्न होगी। प्रवेश, परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर होंगे जिसके लिए कॉलेज की वेबसाइट www.pestleweedcollege.com पर पंजीकरण प्रारम्भ कर दिये गये हैं। यह देहरादून एवं श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में एकमात्र संस्थान है जहां आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम संचालित होने जा रहा है। इस अवसर पर चैयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, किरन कश्यप, आकाश कश्यप, राशि कश्यप, प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा, डॉ. रिचा नौटियाल एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।