27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने किया देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का स्वागत

देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून बीजापुर गेस्ट हाउस में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय राज्य मंत्री से विस्तृत चर्चा की गई। बातचीत के दौरान उत्तराखण्ड के दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

Related posts

कमिश्नर गढ़वाल ने आपदा कंट्रोल रूम  पहुंचकर की राहत बचाव कार्यों की समीक्षा

Primetimes Newz

दून अस्पताल में नवजात बदलने का आरोप, परिजनों ने मांगा DNA टेस्ट; स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Primetimes Newz

सीए राजेश्वर पैन्यूली पर पार्टी ने फिर से जताया भरोसा, दी यह बड़ी जिम्मेदारी

Primetimes Newz

Leave a Comment