21 C
Dehradun, IN
November 2, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रधानाध्यापक झिमार के उत्तम पाल हुए सेवानिवृत्त, दी भावभीनी विदाई

Headmaster Uttam Pal of Zhimar retires; receives an affectionate farewell

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।जगत में अपने सजीव समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अनुकरणीय नेतृत्व से एक लंबी लकीर खींचने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय झिमार के प्रधानाध्यापक व राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सल्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम पाल भंडारी अपनी सेवा के सफल और गौरवशाली 36 वर्ष पूरे कर सेवानिवृत्त हो गए है।
​इस अवसर पर उनके आवास पर एक भव्य और आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ उनके स्नेहीजनों, सहयोगियों और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​शिक्षा के क्षेत्र में 36 वर्षों का स्वर्णिम सफर
​ उत्तम पाल भंडारी का शिक्षण कार्य सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अपने 36 वर्षों के लंबे कार्यकाल के दौरान विभिन्न विद्यालयों में अपनी अनूठी सेवाओं से शिक्षा की अलख जगाई। उनका संपूर्ण कार्यकाल बच्चों के भविष्य को संवारने, विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने और शिक्षणेत्तर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी सादगी, कार्य के प्रति निष्प्रतिबद्धता और मिलनसार स्वभाव ने हर छात्र, अभिभावक और सहकर्मी के दिल में एक खास जगह बनाई।
​शिक्षक संघ में सक्रिय और प्रेरणादायक नेतृत्व
​अध्यापन कार्य के साथ-साथ श्री भंडारी ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विकास खंड सल्ट इकाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में शिक्षकों के अधिकारों, हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा मुखर और सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षक समुदाय उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन को हमेशा एक मजबूत स्तंभ के रूप में देखता आया है।
​शिक्षक संघ सल्ट इकाई ने प्रेषित कीं हार्दिक शुभकामनाएं
​ राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सल्ट इकाई ने उत्तम पाल भंडारी का हृदय से अभिनंदन किया है, और उनके इस नए जीवन चरण सेवानिवृत्ति के लिए अनंत शुभकामनाएं दी है। संघ का मानना है कि भले ही उन्होंने शासकीय सेवा से विश्राम ले लिया है, परंतु उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज तथा शिक्षा जगत को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Related posts

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के ठेकेदारों ने प्रमुख सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात की।

Primetimes Newz

मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी :  मुख्यमंत्री धामी

Primetimes Newz

प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव: डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment