17.2 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ट्यूलिप बल्ब रोपण को प्राकृतिक सौंदर्य संवर्धन और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम: राज्यपाल

Planting of tulip bulbs is an important step towards enhancing natural beauty and raising awareness about biodiversity: Governor

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने राजभवन परिसर में आकर्षक और कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। राजभवन परिसर में ट्यूलिप रोपण की परंपरा वर्ष 2015 में प्रारंभ हुई थी, जब तत्कालीन राज्यपाल द्वारा एक प्रयोग के तौर पर 200 बल्ब्स लगाए गए। इस प्रयास के उत्साहजनक परिणामों के बाद प्रत्येक वर्ष नई प्रजातियों और अधिक संख्या में बल्ब्स का रोपण किया गया। इस वर्ष भी लगाए गए हैं। विगत वर्षों में ट्यूलिप बल्ब रोपण की सफलता को देखते हुए हर साल बल्ब रोपण किया जाता है। इस वर्ष भी 13 प्रजातियों/रंगों के 3800 ट्यूलिप बल्ब्स लगाए गए हैं, जो वसंतोत्सव-2025 तक पुष्पावस्था में रहेंगे। वहीं इस बार वसंतोत्सव में 76 प्रजातियों के पुष्प भी आम जनमानस को देखने को मिलेंगे।
राज्यपाल ने ट्यूलिप बल्ब रोपण को प्राकृतिक सौंदर्य संवर्धन और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। राज्यपाल ने उद्यान विभाग की सराहना करते हुए कहा कि राजभवन का वसंतोत्सव न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाता है, बल्कि बागवानी के क्षेत्र में नवाचार को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने ट्यूलिप के व्यावसायिक उत्पादन पर फोकस करने को भी कहा। गौरतलब है कि राजभवन में प्रतिवर्ष आयोजित वसंतोत्सव के दौरान ट्यूलिप पुष्पों की विविधता आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।
इस अवसर पर वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Related posts

शहीदों के परिजनों का संघर्ष, पीड़ा और देश के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है: सीएम धामी

Primetimes Newz

रुद्रपुर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा गरमाया, पूर्व विधायक ठुकराल समर्थकों समेत हिरासत में

Primetimes Newz

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा डिजिटल एक्सेसिबिलिटी में समावेशी नवाचार के लिए 16वां एनसीपीईडीपी-एमफैसिस यूनिवर्सल डिज़ाइन पुरस्कार 2025 प्राप्त किया गया

Primetimes Newz

Leave a Comment