Home उत्तराखंड यज्ञ हवन गौदान महत्व कन्या पूजन व भन्डारे के साथ पद्म पुराण...

यज्ञ हवन गौदान महत्व कन्या पूजन व भन्डारे के साथ पद्म पुराण कथा संपन्न

Padma Purana Katha concluded with Yagya, Havan, Cow Donation, Kanya Poojan and Bhandara.
Padma Purana Katha concluded with Yagya, Havan, Cow Donation, Kanya Poojan and Bhandara.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। विकास खंड के भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय संस्था द्वारा आयोजित पद्म पुराण कथा विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हो गई है। मुख्य यजमान बाला दत्त पन्त उनकी धर्मपत्नी कमला देवी पन्त,कैलाश सिह बंगारी उनकी धर्मपत्नी सुनाक्षी देवी बंगारी,प्रताप सिंह मनराल उनकी धर्मपत्नी हेमा देवी मनराल,सुदान सिंह मेहरा उनकी धर्मपत्नी जानकी देवी मेहरा, विक्रम सिंह सजवान उनकी धर्मपत्नी हंसी देवी सजवाण व कुन्दन सिंह महेत्ता उनकी धर्मपत्नी मन्जू देवी महेत्ता द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना व यज्ञ हवन गौदान किया। तत्पश्चात कथा व्यास नन्दा वल्लभ पन्त द्वारा पद्म पुराण के महत्व के साथ कथा को विश्राम दिया, तथा संस्था द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया।संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी द्वारा यज्ञ को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया। इ मौके पर सहयोग कर्ता उदूली देवी बिष्ट,मधुली देवी भिरकनी,राजे सिहं बंगारी,प्रताप सिंह ड़गवाल,गिरधर सिंह बंगारी,बचें सिंह बंगारी,कैलाश ढौडियाल,हीरा सिंह बंगारी,प्रियाशु बंगारी,तारा दत्त चतुर्वेदी,राजेन्द्र सिंह बंगारी,कुन्दन सिंह पालीवाल,लक्की प्रताप सिंह बंगारी,खुशहाल सिंह बंगारी आदि शामिल रहे।