Home उत्तराखंड कांग्रेस शासन काल में शुरू हुई सड़कों का लोकार्पण कर ही भाजपा...

कांग्रेस शासन काल में शुरू हुई सड़कों का लोकार्पण कर ही भाजपा सरकार: प्रीतम

07.01.2022

चकराता के दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर प्रदेश विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही जौनसार बावर में शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर जो काम कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे, वो पिछले पांच साल में ठप पड़े हुए हैं।
नेता प्रतिपक्ष गुरुवार को साहिया में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साहिया में पॉलीटेक्निक खोला था, लेकिन पांच साल में भाजपा सरकार इस संस्थान में कोई नया ट्रेड शुरू नहीं कर पाई है। कहा कि जिन सड़कों का लोकार्पण भाजपा सरकार कर रही है, उनका निर्माण कार्य कांग्रेस शासन काल में शुरू हुआ था। यही हाल पूरे प्रदेश का है। प्रदेश में इन दिनों उन्हीं योजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है, जिनका निर्माण कार्य कांग्रेस शासन काल भी शुरू हो चुका था। कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में नाकाम साबित हुई है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान आठ सौ किसान शहीद हुए लेकिन प्रधानमंत्री ने संवेदना तक व्यक्त नहीं की। बताया कि बुधवार को पंजाब की रैली में जनता के नहीं पहुंचने पर प्रधानमंत्री को वापस जाना पड़ा। पूरे पंजाब में प्रधानमंत्री का विरोध हो रहा है। देहरादून की रैली में भी जब प्रधानमंत्री का मंच से संबोधन शुरू हुआ तो लोग वापस लौटने लग गए थे। अच्छे दिनों का वादा दिखाने वाली सरकार के शासन काल में अब जनता कह रही है कि हमें हमारे पुराने दिन लौटा दीजिए। जन सभा के दौरान खत विशायल के तीस परिवारों समेत कई अन्य लोगों के कांग्रेस में शामिल होने दावा कांग्रेस की ओर से किया गया। इस दौरान कालसी ब्लॉक अध्यक्ष अजय नेगी, अभिषेक सिंह, राजेंद्र शाह, दीवान सिंह तोमर, उमा दत्त जोशी, अमन अरोड़ा, विक्रम तोमर, विरेंद्र चौहान, माया सिंह, टीकम राणा, शूरवीर चौहान, रणवीर राय, सुभाष भाटी, श्याम दत्त, मन्ना सिंह, परमानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।