विकासनगर। तहसील अन्तर्गत क्षेत्र में अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी से शनिवार और रविवार को क्षेत्र मे हुई बारिश से राहत मिली। अप्रैल शुरुआत में ही एकदम तापमान बढ़ने से खत वन, सिविल वन, आरक्षित वन क्षेत्रों में एकाएक वनाग्नि की घटना बढ़ने लगी, जिससे क्षेत्र मे तापमान बढ़ गया। बाग बगीचों की फ्लावरिंग पर विपरीत असर पड़ा। शनिवार और रविवार को क्षेत्र में हुई बारिश से जहां सेब बगीचों को राहत मिली। वहीं टमाटर फसल के लिए भी लाभदायक रही है। टमाटर की खेती करने वाले किसान कर्मचंद राणा, दौलतराम चौहान, प्यारेलाल बिजल्वाण, रामलाल बिजल्वाण, जगत सिंह राणा, सरदार सिंह राणा, कांतिराम बिजल्वाण, भादर सिंह, रोशनलाल आदि का कहना है कि दो दिन हुई बारिश से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली। साथ ही क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई। एडीओ उद्यान पपन यादव ने बताया कि अप्रैल माह में हुई बारिश फलदार फसल व बेमौसमी सब्जी टमाटर के लिए फायदेमंद साबित होगी।

















