27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

32 लाख की अफीम और स्मैक बरामद, 02 गिरफ्तार

Opium and smack worth Rs 32 lakh recovered, 02 arrested-

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.14 किलोग्राम अफीम और 106 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत 32 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रविवार की रात कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने करबला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान शुभम सिंह बिष्ट (29) निवासी नैनीताल के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक व सिक्की खान निवासी बरेली के कब्जे से 1.14 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट मूल रूप से लमगड़ा, अल्मोड़ा का निवासी है और बरेली से स्मैक और अफीम लाकर छोटे-छोटे पुड़ियों में बेचता था। इस कार्य में उसने सिक्की खान को भी शामिल कर रखा था। जांच में यह भी पता चला कि शुभम सिंह बिष्ट के खिलाफ नैनीताल जिले में पहले से एनडीपीएस एक्ट और अन्य मामलों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है। यहाँ कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम में एसआई संतोष तिवारी, हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र, कांस्टेबल राकेश भट्ट और इंद्र कुमार शामिल रहे।

Related posts

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा को श्रद्धांजलि देने उनके वाराणसी आवास पहुंचे फेम के पदाधिकारी

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने चकरपुर, खटीमा में नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण

Primetimes Newz

भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में खोले जाएंगे नए फायर स्टेशन

Primetimes Newz

Leave a Comment