26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अवैध खनन पर प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही

Administration team took action against illegal mining

अल्मोड़ा। उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार ने बताया कि विगत दिनों सोशल मीडिया में मोहन सिंह राणा द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर राजस्व ग्राम थिकलना में हो रहे अवैध खनन के सम्बन्ध में राजस्व विभाग, खनन विभाग व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मय राजस्व अभिलेखों से मौके पर मिलान किया गया। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र शेर सिंह राणा निवासी ग्राम थिकलना द्वारा राजस्व ग्राम थिकलना के गै.ज.वि.ख खाता सं. 047 ब.न. 4480 में दर्ज पै.न. 4507 में रिजोर्ट/भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पै.न. श्रेणी 9(3) क फोरेस्ट पंचायती वन के अन्तर्गत आता है। मौके पर राजेन्द्र सिंह राणा द्वारा 93.64 घन मीटर पत्थर जमा किये गये है जिनका उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये गये। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र सिंह राणा द्वारा किया गया कृत्य उत्तराखंड पंचायती वन नियमावली 2005 तथा संशोधित 2021 की धारा 19 (ग) के अन्तर्गत आता है। इस भूमि में अतिक्रमण हटाने व जुर्माना वसूलने का वन पंचायत प्रबंधन समिति को सक्षम अधिकार है। भण्डारित 93.64 घन मी0 पत्थर सरपंच/सचिव की सुपुर्दगी में देकर खुर्दबुर्द न करने व जुर्माने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सरपंच ग्राम थिकलना, वन दरोगा कनारीछीना, नायब तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक लिंगुणता व जिला खान अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

श्रृद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालन: महाराज

Primetimes Newz

डोगरा रेजिमेंट ने डॉ. अनिल वर्मा को किया सम्मामित

Primetimes Newz

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Primetimes Newz

Leave a Comment