23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जसपुर में पंच प्यारों के साथ पहुंचा नगर कीर्तन

Nagar Kirtan reached Jaspur with Panch Pyaras

काशीपुर।   बाबा दर्शन सिंह कुल्लीवाले की याद में नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट किए। साथ ही श्रद्धालुओं को फल, पानी एवं चाय का वितरण किया गया। रविवार को बाबा दर्शन सिंह की याद में निकाले गये नगर कीर्तन की शुरुआत बाबा गुरुदेव सिंह ने काशीपुर के ग्राम अजीतपुर से कराई। कीर्तन काशीपुर, कुंडा, गोविंदपुर गुरुद्वारा होता हुआ जसपुर पहुंचा। नगर कीर्तन का रास्ते में सेवादारों ने स्वागत किया। नगर कीर्तन के आगे सेवादार झाड़ू से सफाई कर पानी छिड़कते चल रहे थे। पंचप्यारे कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। पालकी में गुरुग्रंथ साहब विराजमान थे। विधायक आदेश चौहान, समदर्शी संस्था अध्यक्ष आरपी सिंह,आईएमए अध्यक्ष डॉ.एमपी सिंह ने पंचप्यारों को सरोपा भेंट किए। नगर कीर्तन का समापन बूढ़ा फार्म पतरामपुर में किया गया। यहॉ मो.यामीन, प्रेम सहोता, डॉ सुदेश, एसपी सिंह,सरदार महेंद्र, कुलवंत सिंह, गुरूदेव सिंह, संजय राजपूत, त्रिलोक अरोरा,मोइन, हिमांशू, नईम प्रधान, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

Related posts

राज्यपाल से फोटोग्राफर भूमेश भारती ने मुलाकात कर ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ कॉफी टेबल बुक की भेंट

Primetimes Newz

कम धामी ने की नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट

Primetimes Newz

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्रः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment