19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

“कदम सलामत, कल सलामत” के संदेश के साथ अंग-विच्छेदन मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बढ़ रहे कदम: सुबोध उनियाल

Moving towards an amputation-free Uttarakhand with the message If steps are safe, the future is safe Subodh Uniyal

देहरादून(आरएनएस)।  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज देहरादून में आयोजित उत्तराखंड वैस्कुलर समिट 2026 के अंतर्गत “पुनः जीवन” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए चिकित्सकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों से संवाद किया तथा संवहनी रोगों के उपचार एवं अंग-विच्छेदन की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।श्री उनियाल ने कहा कि “कदम सलामत, कल सलामत” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि लोगों को संवहनी रोगों के प्रति जागरूक करने और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प है। समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार के माध्यम से कई गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का निरंतर प्रयास है कि उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को अंग-विच्छेदन मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार, चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों के सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे आयोजन चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने के साथ-साथ प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में भी सहायक सिद्ध होंगे।उन्होंने उत्तराखंड वैस्कुलर समिट 2026  के आयोजन के लिए आयोजकों एवं देशभर से पहुंचे चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संवहनी रोगों के प्रति जागरूकता और आधुनिक उपचार की पहुंच बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related posts

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Primetimes Newz

155 बार रक्तदाता डॉo अनिल वर्मा डीएवी कॉलेज सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन से सम्मानित

Primetimes Newz

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई  व्यय वित्त समिति की बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment