13.2 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग की बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना

Minister Ganesh Joshi performed puja at Badrinath Dham with his family.

चमोली।  प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज प्रातः परिवार सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं। धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों से मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बीकेटीसी द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए  बीकेटीसी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है। बदरीनाथ यात्रा के दौरान मंत्री जोशी ने रावल एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ भेंट की और हक-हकूक धारियों से आत्मीय संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके सुझाव भी सुने। मंत्री जोशी ने कहा कि बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है।  इस अवसर पर निर्मला जोशी, बद्री केदार समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रावल अमरनाथ नंबूदरी, सीईओ बद्री केदार विजय थपलियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड में यूरोग्रिप टायर्स के नए रिटेल स्टोर का उद्घाटन, कंपनी की ब्रांडेड रिटेल नेटवर्क बनी मजबूत

Primetimes Newz

सभी विभाग सामंजस्य स्थापित कर विकास के लक्ष्य पूरा करें: महाराज

Primetimes Newz

रेडक्रास के रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा विशेष रूप से हुए सम्मानित

Primetimes Newz

Leave a Comment