29.9 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

स्वस्थ मन–सुखी जीवन विषय पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mental health awareness program organized on the theme 'Healthy Mind – Happy Life'

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा) डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के मेंटल हेल्थ क्लब के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भिकियासैंण में स्वस्थ मन-सुखी जीवन विषय पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. दयाकृष्ण ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ एवं सफल जीवन की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का दबाव, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, पारिवारिक एवं सामाजिक अपेक्षाएँ तथा नकारात्मक सोच मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, नियमित योग एवं ध्यान, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार तथा परिवार एवं शिक्षकों से खुलकर संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को छिपाने के बजाय समय रहते उचित परामर्श लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भिकियासैंण की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता तड़ागी का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. साविर हुसैन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Related posts

अभाविप के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की भेंट

Primetimes Newz

यंग उत्तराखंड के सदस्यों ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

Primetimes Newz

59 वर्ष के हुए विधायक जीना, कार्यकर्ताओ सग मनाया जन्म दिवश

Primetimes Newz

Leave a Comment