27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मेयर अनीता अग्रवाल ने  किया साउथ सिविल लाइंस ,फेस वन में मुख्य मार्ग का शिलान्यास

Mayor Anita Agarwal laid the foundation stone of the main road in South Civil Lines, Phase One.

रुड़की।  वर्तमान बोर्ड की पहली बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर काम शुरू हो गया है। रविवार को मेयर ने साउथ सिविल लाइंस में फीता काटकर वहां के मुख्य मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। रुड़की नगर निगम बोर्ड का गठन हुए करीब सात माह हुए है। बोर्ड गठन के बाद हुई बैठक में करोड़ों रुपए के प्रस्ताव पास हुए थे। लेकिन किसी कारण उनके शुरू होने में देरी हो रही थी। अब उक्त बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर कार्य की शुरुआत वार्ड नंबर तेरह साउथ सिविल लाइंस से हुई है। मेयर अनीता अग्रवाल ने साउथ सिविल लाइंस में फेस वन में मुख्य मार्ग का शिलान्यास फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि उक्त सीसी रोड 25 लाख की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डो में कार्य शुरू होंगे, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। शहर की टूटी सड़कें, नाली आदि की समस्या दूर होगी।

Related posts

श्रीनगर विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जालः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025’ के तहत राष्ट्रव्यापी पहलें शुरू कर स्वच्छ और समावेशी विकास को बढ़ावा दिया

Primetimes Newz

सीडीओ कोण्डे  ने किया भगवानपुर के ‘प्रकाशमय सीएलएफ’ का भौतिक निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment