27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज ने “घन्ना भाई” के निधन को बताया कला जगत की बड़ी क्षति

Maharaj called the death of Ghanna Bhai a big loss to the art world

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रहे प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद “घन्ना भाई” के असामायिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए प्रदेश के कला जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है।

श्री महाराज ने कहा कि घनानंद ‘घन्ना भाई’ पहाड़ के मंझे हुए हास्य कलाकार थे। रामलीलाओं से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले ‘घन्ना भाई’ ने रेडियो, दूरदर्शन के साथ साथ कई गढ़वाली और कुमाऊंनी फिल्मों में हास्य अभिनय के माध्यम से अपनी कला की अमिट छाप छोड़ी है। सबको हंसाने वाले ‘घन्ना भाई’ जैसे उच्च कोटि के कलाकार का यूं एकाएक हमें छोड़कर चले जाना वास्तव में कला जगत की बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।

Related posts

सीएम धामी ने पटेलनगर में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग

Primetimes Newz

डीएम ने दिया  सुरकंडा में यात्रा को बेहतर बनाने पर दिया जोर

Primetimes Newz

भारतीय व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सरोज शर्मा उत्तराखंड के दौरे पर

Primetimes Newz

Leave a Comment