15.2 C
Dehradun, IN
November 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: महाराज

Local youth to get employment through the division of large contracts into smaller packages Maharaj

देहरादून। उत्तराखंड के लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के बड़े-बड़े ठेकों को छोटे-छोटे पैकेजों में विभाजित किए जाने का अनुरोध किया।

श्री महाराज ने कहा कि बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित किए जाने से प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विकास कार्यों में स्थानीय सहभागिता बढ़ेगी, कार्यों के क्रियान्वयन में गति आएगी तथा क्षेत्रीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रदेशहित एवं स्थानीय युवाओं के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित करने की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री सतपाल महाराज के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक परीक्षण एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related posts

उत्तराखंड का बंगाल से एक विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव है: महाराज

Primetimes Newz

डीएम तिवारी ने बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की

Primetimes Newz

भिकियासैंण में संचालित अवैध मदरसे पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील

Primetimes Newz

Leave a Comment