Home उत्तराखंड होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने दमदार नए डियो 125 X-एडिशन के...

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने दमदार नए डियो 125 X-एडिशन के साथ क्लीन और एलिगेंट शाइन 125 लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया; कीमतों की घोषणा

Honda Motorcycle & Scooter India has launched the powerful new Dio 125 X-Edition along with the clean and elegant Shine 125 Limited Edition; prices announced.
Honda Motorcycle & Scooter India has launched the powerful new Dio 125 X-Edition along with the clean and elegant Shine 125 Limited Edition; prices announced.

देहरादून – 06 फरवरी, 2026: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए डियो 125 X-एडिशन, जिसकी कीमत ₹87,733 है, और शाइन 125 लिमिटेड एडिशन, जिसकी कीमत ₹86,211 है (दिल्ली एक्स-शोरूम)। आज के बदलते राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए ये दोनों स्पेशल एडिशन एक रिफ्रेश्ड आइडेंटिटी, आकर्षक नए ग्राफिक्स और प्रीमियम डिज़ाइन एन्हांसमेंट्स के साथ पेश किए गए हैं, जो तेज़ी से बढ़ते भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इनकी अपील को और बढ़ाते हैं।

नए स्पेशल एडिशन पेश करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ श्री त्सुत्सुमु ओतानी ने कहा, “होंडा में हम लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स लाने का प्रयास करते हैं जो भारत के न्यू-एज राइडर्स की आकांक्षाओं से जुड़ें। बिल्कुल नया डियो 125 X-एडिशन और शाइन 125 लिमिटेड एडिशन, स्टाइल की नई अभिव्यक्तियां पेश करने के साथ-साथ उस भरोसे और विश्वसनीयता को भी दर्शाते हैं, जिसकी उम्मीद ग्राहक होंडा से करते हैं। ये लिमिटेड एडिशन एक्सप्रेसिव डिज़ाइन को होंडा की भरोसेमंद क्वालिटी के साथ जोड़ते हैं, ताकि हर राइड आत्मविश्वास भरी और सहज महसूस हो।”

 

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग, श्री योगेश माथुर ने कहा, “डियो 125 X-एडिशन होंडा की अपनी जेन Z डिज़ाइन टीम द्वारा तैयार की गई बोल्ड और यूथफुल एनर्जी के साथ आता है, जो आज के युवा राइडर्स की व्यक्तिगत पहचान को दर्शाता है। वहीं, शाइन 125 लिमिटेड एडिशन एक क्लीन और टाइमलेस डिज़ाइन अप्रोच अपनाता है, जो मोटरसाइकिल के स्लीक स्कल्प्चर्ड फॉर्म और रिफाइंड लुक को उभारता है। इन नए एडिशन्स के साथ हमारा लक्ष्य राइडर्स को स्टाइल, कम्फर्ट और रोज़मर्रा की भरोसेमंद परफॉर्मेंस का संतुलन देना है, ताकि वे सड़क पर आत्मविश्वास के साथ खुद को अभिव्यक्त कर सकें। दोनों मॉडल होंडा के सोच-समझकर किए गए डिज़ाइन और सभी के लिए सुरक्षित व सहज राइडिंग अनुभव पर फोकस को बरकरार रखते हैं।”

डियो 125 X-एडिशन: Ride Your Xclusive:

डियो 125 X-एडिशन बॉडी पैनल्स पर दिए गए एक्सक्लूसिव X-एडिशन ग्राफिक्स के साथ एक दमदार और नई पर्सनैलिटी को दर्शाता है, जो इसके सिलुएट को बोल्ड और यूथफुल एज देते हैं। साइबर ड्रिफ्ट थीम से प्रेरित इसका ड्यूल-टोन कलर स्कीम पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे के साथ पर्ल सायरन ब्लू—स्कूटर को एनर्जेटिक स्टांस प्रदान करता है।

इसके स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हुए, X-एडिशन में आकर्षक मैट फ्रैश कलर के कलर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साइड्स पर मौजूद नए X-एडिशन डेकल्स इसके “X फैक्टर” को हाईलाइट करते हैं, जो स्कूटर की एक्सप्रेसिव और इंडिपेंडेंट स्पिरिट को और मजबूत करते हैं। यह जेन Z और युवा वर्किंग राइडर्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जो आत्मविश्वास और अपनी अलग पहचान को सड़क पर दिखाना चाहते हैं।

शाइन 125 लिमिटेड एडिशन:

शाइन 125 लिमिटेड एडिशन भारत की सबसे भरोसेमंद और सराही गई 125cc मोटरसाइकिलों में से एक की पहचान को आगे बढ़ाता है, जिसे अब एक मॉडर्न और मिनिमलिस्ट थीम के साथ नए रूप में पेश किया गया है। यह क्लीन सिम्प्लिसिटी की भावना को उभारते हुए मोटरसाइकिल को प्रीमियम, कम्फर्टेबल और रोज़मर्रा के उपयोग के लिए आसान बनाता है।

शाइन 125 लिमिटेड एडिशन में नए प्रीमियम ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो मॉडल की आइकॉनिक पहचान को बनाए रखते हुए इसे एक अधिक रिफाइंड विज़ुअल कैरेक्टर देते हैं। पर्ल सायरन ब्लू कलर में उपलब्ध यह लिमिटेड एडिशन पाइराइट ब्राउन फिनिश अलॉय व्हील्स के साथ आता है, जो इसके टाइमलेस अपील में एक सॉफिस्टिकेटेड टच जोड़ते हैं। यह डिज़ाइन अप्रोच “क्लीन सरफेस लुक” पर केंद्रित है, जो फंक्शनैलिटी और सादगी को दर्शाता है।

नया Dio 125 X-Edition और Shine 125 Limited Edition फ्रेश, डायनामिक और प्रीमियम अपील देने के लिए खास तौर पर तैयार किए गए हैं। इन नए एडिशन्स के साथ, HMSI देशभर के राइडर्स के लिए एक्सेसिबल और रिफाइंड मोबिलिटी ऑप्शन्स पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहा है।

कीमत और उपलब्धता:
नए डियो 125 X-एडिशन और शाइन 125 लिमिटेड एडिशन की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट (https://www.honda2wheelersindia.com/) पर जाकर ऑनलाइन या अपने नज़दीकी अधिकृत डीलरशिप पर जाकर ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

ये वाहन फरवरी के दूसरे सप्ताह से एचएमएसआई डीलरशिप्स पर उपलब्ध होंगे। इन नए मॉडलों की कीमतें नीचे दी गई तालिका में दर्शाई गई हैं।