18.3 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
अपराधउत्तराखंड

हल्द्वानी में पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला, पुलिस हिरासत में आरोपी

गौलापार में विवाद के बाद वारदात, गंभीर हालत में एसटीएच से हायर सेंटर ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम; मौके से तलवार बरामद

हल्द्वानी। काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के गौलापार स्थित देवला तल्ला पजाया में घरेलू विवाद के बाद एक पति पर अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, गौलापार निवासी किसान महेंद्र सिंह रावत और उसकी 45 वर्षीय पत्नी नीलम रावत के बीच गुरुवार दोपहर खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान महेंद्र ने पास पड़ी लाठी से नीलम पर कई वार कर दिए।

लाठी के वार से नीलम के सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर फर्श पर बेसुध हो गई। पत्नी की हालत देखकर आरोपी घबरा गया और उसने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फोन पर दावा किया कि नीलम तलवार लेकर उसके पीछे दौड़ी थी और इसी दौरान उसने बचाव में लाठी से हमला किया।

मौके पर पहुंची पुलिस, तलवार बरामद

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलम को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से एक तलवार भी बरामद की है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

दूसरी पत्नी थी नीलम

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार, महेंद्र सिंह रावत पेशे से किसान है। नीलम उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। महेंद्र और नीलम का एक बेटा भी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा नीलम के तलवार लेकर दौड़ने के दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से बरामद तलवार समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के गणेशपुर–देहरादून सेक्शन पर ढलान स्थिरीकरण कार्य हेतु यातायात डायवर्जन योजना होगी लागू

Primetimes Newz

एआईपीएनबीओए का 62वाँ स्थापना दिवस सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के साथ मनाया गया

Primetimes Newz

उत्तराखंड मंत्रिमंडल का बड़ा कदम: सहकारिता, बदरीनाथ सौंदर्यीकरण और पशुपालन योजनाओं को मिला नया आयाम

Primetimes Newz

Leave a Comment