18.4 C
Dehradun, IN
November 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

द पॉली किड्स में भव्य वार्षिक पुरस्कार समारोह एवं शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन

Grand Annual Awards Ceremony and Teacher Training Organized at The Poly Kids

300 से अधिक शिक्षकों, प्राचार्यों और निदेशकों की उपस्थिति में विभिन्न शाखाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून, 30 मार्च 2026: द पॉली किड्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में भव्य वार्षिक पुरस्कार समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर देहरादून सहित विभिन्न राज्यों की 21 शाखाओं से आए 300 से अधिक शिक्षक, हेडमिस्ट्रेस, प्राचार्य एवं निदेशक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम कुमार नेगी (डीआईजी, उत्तराखंड पुलिस एवं एसडीआरएफ) एवं श्री विनोद कुमार धौनरियल (मुख्य शिक्षा अधिकारी) रहे। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शाखाओं को सम्मानित किया।

पुरस्कार विजेता शाखाएँ; एडमिशन एक्सीलेंस, डालनवाला, अकादमिक उत्कृष्टता, राजपुर रोड, सांस्कृतिक एवं गतिविधि उत्कृष्टता, सालावाला, थिएटर उत्कृष्टता, वसंत विहार, जूनियर अकादमिक उत्कृष्टता, आमवाला, समग्र विकास, डी.एल. रोड, टॉप परफॉर्मेंस, बनजारावाला, आर्टिस्टिक एक्सीलेंस, आईएसबीटी, स्टार परफॉर्मर, निम्बूवाला, क्रिएटिव एक्सप्रेशन, जोगीवाला, अधिकतम राजस्व वृद्धि, मोहकमपुर, सुरक्षा एवं स्वच्छता, टुनवाला, सर्वश्रेष्ठ लर्निंग एनवायरनमेंट, रांझावाला, सतत विकास, जॉलीग्रांट, पैरेंट एंगेजमेंट, जीएमएस रोड, बेस्ट मैनेजमेंट प्रैक्टिस, प्रेमनगर, फास्टेस्ट ग्रोइंग ब्रांच, बलावाला, पॉजिटिव पार्टिसिपेटर, ऋषिकेश, बेस्ट क्लासरूम एंगेजमेंट, गणेशपुर, एसोसिएट एप्रिसिएशन, चंद्रबानी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रायपुर (छत्तीसगढ़), डिजिटल एक्सीलेंस, विभव नगर, मोस्ट प्रॉमिसिंग ब्रांच, कोयंबटूर, मोस्ट प्रॉमिसिंग ब्रांच, देहराखास, मोस्ट प्रॉमिसिंग ब्रांच, पिपरिया, हाईएस्ट रिटेंशन रेट – दयाल बाग

इसके साथ ही प्रत्येक शाखा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह के साथ-साथ सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पाठ्यक्रम के प्रभावी उपयोग, शिक्षण पद्धति के क्रियान्वयन, कक्षा सहभागिता बढ़ाने पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेन्द्रु एवं फाउंडर डायरेक्टर रंजना महेन्द्रु विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैप्टन सुखपाल, सरोजपाल, देवांश शर्मा, नंदिता सिंह, विनोद भट्ट, सिद्धार्थ चंदोला, आशीष कुमार, शगुन बिश्नोई, माधवी भाटिया, शिप्रा आनंद, मुकेश गुजाराल, तरुणा गुजाराल, आलोक छेत्री, वंदना छेत्री, तरुण ठाकुर, शालिनी नेगी, पिरिया, शेफाली बोस एवं अन्य निदेशकगण। इसके अतिरिक्त: हेडमिस्ट्रेस मीनाक्षी धवन, पूनम निगम, गीतांजलि, हरजीत सकलानी, शिवानी माजरी, दिव्या अग्रवाल, रजनी कौर, सीमा कैंथुरा, हेड ऑफ अकादमिक्स दिव्या जैन, हेड ऑफ एक्टिविटीज़ एवं इवेंट्स, दीप्ति सेठी उपस्थित रहे।

Related posts

अथक प्रयासों से मिली सफलता, गुमशुदा किशोरी को अल्मोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Primetimes Newz

हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज

Primetimes Newz

विकसित एवं समृद्ध भारत का बजट: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment