28 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया  ‘‘इंडस्ट्री 5.0 ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून।   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में ‘‘इंडस्ट्री 5.0 ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, प्रो. राजेश सिंह और प्रो. अनीता गहलोत के संयुक्त संपादन में लिखी गई है।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक आने वाली नई औद्योगिक क्रांति की झलक देती है, जिसमें तकनीक के साथ-साथ मानवीय मूल्य जैसे नैतिकता, सहानुभूति और सतत विकास को भी महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विकसित भारत की सोच को दर्शाती है और टेक्नोलॉजी पर आधारित, समावेशी और सतत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
राज्यपाल ने कहा कि जब हम प्रौद्योगिकी को मानवता के कल्याण के साथ जोड़ते हैं, तब हम एक बेहतर, स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। तकनीकी विकास का प्रभाव व्यक्ति और समाज पर केंद्रित होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रौद्योगिकी न केवल जीवन को सरल बनाए, बल्कि इसे अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी और सतत भी बनाए।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की युवा शक्ति और प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़कर हम इस बदलाव का नेतृत्व कर सकते हैं। यह पुस्तक सिर्फ तकनीकी विकास की बात नहीं करती, बल्कि एक ऐसे भविष्य की कल्पना करती है जहां उद्योग समाज को सशक्त बनाते हैं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने इसके लिए पूरे उत्तरांचल विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि ने संबोधित करते हुए भविष्योन्मुखी तथा जमीनी स्तर पर अकादमिक योगदान की कल्पना की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उद्योग 5.0 के सार को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है, जो सामाजिक लाभ तथा बुद्धिमान मशीनों के बीच सहयोग पर जोर देती है।
इस अवसर पर अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, उपाध्यक्ष सुशीला देवी व्यावसायिक अध्ययन एवं शोध केंद्र अनुराधा जोशी, उपाध्यक्ष उत्तरांचल विश्वविद्यालय सुश्री अंकिता जोशी, उप कुलपति, उत्तरांचल विश्वविद्यालय प्रो. राजेश बहुगुणा एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनीता गहलोत ने किया।

Related posts

उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा को “रक्तदाता प्रेरक सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन” से किया सम्मानित

Primetimes Newz

डिप्लोमा इंजीनियर्स हमारे नींव के पत्थर हैं: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment