22.4 C
Dehradun, IN
September 16, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सेना की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू के नाम से होगी बद्रीनाथ में पूजा: महाराज

पहलगाम हमले का माकूल जवाब दिया हमारी सेना ने

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना की इस बहादुरी और कौशल की कहानी ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी तीनों सेनाएं त्रिशूल हैं जिसने दुश्मन के घर में घूसकर उसे पहलगाम हमले का माकूल जवाब दिया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पहले त्रेतायुग में हनुमान जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को घर में घूसकर मारा और अब बालाकोट के बाद एक बार पुनः हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर सीमा पार बैठे आतंकवादियों के ठिकानों को चुन चुन कर तबाह किया है। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं की सूझबूझ और पराक्रम से आज देश स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की विजय के साथ-साथ यह ऑपरेशन देश की नारी का भी सम्मान है। इसलिए सेना की सुप्रीम कमांडर और देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम से कल 08 मई को भगवान बद्री विशाल में पूजा अर्चना की जायेगी।

Related posts

डॉ० अनिल वर्मा “रक्तदाता सम्राट अवॉर्ड -2026 से सम्मानित”

Primetimes Newz

ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत अल्मोड़ा में चला सघन सत्यापन अभियान

Primetimes Newz

सीएम ने किया मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडो में शुभारम्भ

Primetimes Newz

Leave a Comment