26.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा ने जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

Glasgow Commonwealth Games Dehradun's Unnati Sharma won a bronze medal in the judo competition.

देहरादून (आरएनएस)। देहरादून की बेटी की प्रतिभा का एक बार फिर विश्वस्तर पर डंका बजा है। इस बार जूडो में शहर की खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से जलवा बिखेरा है।स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें कामनवेल्थ गेम्स में जूडो प्रतियोगिता में देहरादून निवासी उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक हासिल करने में सफलता प्राप्त की। उत्तराखंड दूसरे खिलाड़ी खटीमा निवासी कपिल पोखरिया ने भी बाक्सिंग में दमखम दिखाया, लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में हार गए।उन्नति शर्मा के घर में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा है। शहर की प्रतिभावान खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमी भी गदगद हैं।सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी ने बताया कि उन्नति शर्मा ने जूडो 63 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया था, जबकि खटीमा निवासी कपिल पोखरिया ने 90 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ी रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री से मुलकात करेंगे और इसके बाद उत्तराखंड लौटेंगे।

Related posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन मोड जारी, अवैध निर्माण करने वालों पर गिरी गाज

Primetimes Newz

सूबे में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा: डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

नई उड़ान, नई उम्मीदें :  देहरादून से टिहरी- नगर-गौचर अब हवाई मार्ग से जुड़े

Primetimes Newz

Leave a Comment