Home उत्तराखंड पूर्व पीएम को पुण्यतिथि पर याद किया

पूर्व पीएम को पुण्यतिथि पर याद किया

Former PM remembered on his death anniversary.
Former PM remembered on his death anniversary.

ऋषिकेश(आरएनएस)।  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री रहते राजीव गांधी के कार्यों का भी बखान किया गया। ऋषिकेश स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जयेंद्र रमोला ने कहा कि 21 मई का दिन भारतीय इतिहास में एक दुखद दिन के रूप में याद किया जाता है। इसी दिन देश ने एक युवा, दूरदर्शी और आधुनिक भारत के सपने देखने वाले नेता को खो दिया था। राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने और उन्होंने देश को नई तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज भारत जिस डिजिटल और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत नींव रखने का श्रेय काफी हद तक राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा के विस्तार और विज्ञान एवं तकनीक को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह मियां और पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में शांति और एकता बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनका व्यक्तित्व सरल, सौम्य और आधुनिक सोच वाला था। वह हमेशा भारत को 21वीं सदी का मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना चाहते थे। श्रद्धांजलि देने वालों में मदन मोहन शर्मा, बीएस पयाल, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, चंदन पंवार, प्यारे लाल जुगरान, भगवती सेमवाल, सूरत कोहली, राजेंद्र कोठारी, ऋषि सिंघल, पार्षद सरोजनी थपलियाल, रुकम पोखरियाल, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, भूपेंद्र राणा, जयपाल बिट्टू, सुमित चौहान, मनीष जाटव, नीरज चौहान, विश्वजीत अधिकारी, आदित्य झा आदि मौजूद रहे।