Home उत्तराखंड डॉo अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान हेतु “डीएवी कॉलेज रक्तभूषण लाईफटाईम...

डॉo अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान हेतु “डीएवी कॉलेज रक्तभूषण लाईफटाईम अचीवमेंट अवॉर्ड”

Dr. Anil Verma receives the DAV College Raktbhushan Lifetime Achievement Award for donating blood 155 times.
Dr. Anil Verma receives the DAV College Raktbhushan Lifetime Achievement Award for donating blood 155 times.

रक्तदान करना पूजा समान है : प्रोo कौशल कुमार

डीएवी (पीजी) कॉलेज के पूर्व निदेशक रोवर्स – रेंजर्स, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व मुख्य सलाहकार रहे यूथ रेडक्रास के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ० अनिल वर्मा को डीएवी कालेज प्रशासन एवं छात्रसंघ द्वारा कुल 155 बार रक्तदान हेतु “डीएवी कॉलेज रक्तभूषण लाईफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
डीएवी कॉलेज के मीडिया अधिकारी व विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान प्रोफेसर (डॉo) प्रशांत सिंह ने बताया कि उक्त सम्मान कार्यक्रम प्राचार्य कार्यालय में डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान करने एवं डीएवी महाविद्यालय के प्रति वर्षों से निरंतर समर्पित सेवा भावना हेतु विशेष रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष व डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉo) कुंवर कौशल कुमार ने रक्तदाता शिरोमणि डॉo अनिल वर्मा को अवार्ड प्रदान करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि डॉo वर्मा डीएवी कॉलेज से सन 1975 से लेकर अब तक विगत 51 वर्षों से लगातार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कॉलेज के निदेशक स्काउट – गाइड , चार बार छात्रसंघ उपाध्यक्ष व अनेक वर्षों तक छात्रसंघ के मुख्य सलाहकार पद पर रहकर महाविद्यालय में शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, रक्तदान एवं आपदा प्रबंधन आदि गतिविधियों में अतुलनीय योगदान दिया है। आज भी वे यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से महाविद्यालय को अपनी अनवरत निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
प्रोo कौशल ने डॉo वर्मा द्वारा 155 बार रक्तदान करने की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान पूजा करने के समान है। आपका एक बार किया रक्तदान तीन से चार लोगों को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि डॉo वर्मा के इस रक्तदान – जीवनदान अभियान से रक्तदाता के रूप में स्वयं भी सन 1992 से उनके साथ जुड़े हुए हैं।
डॉ० वर्मा को सम्मानित करने वालों में डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रोo कौशल कुमार,उप-प्राचार्य व डीन फैकल्टी ऑफ़ साइंस प्रोo एस पी जोशी, चीफ प्रॉक्टर प्रोo सत्यव्रत त्यागी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोo गोपाल क्षेत्री, छात्रसंघ निदेशक प्रोo शशि किरन सोलंकी, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोo प्रशांत सिंह, प्रोo एचo एसo रंधावा,प्रोo मनोज जादौन,प्रोo पुष्पेंद्र कुमार शर्मा,प्रोo एमएमएस जस्सल, प्रोo विनीत विश्नोई, प्रोo एम एम जुवान्ठा, एनसीसी अधिकारी मेजर अतुल सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओम प्रकाश सती आदि ने रक्तदाता शिरोमणि डॉo अनिल वर्मा को शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनसे महाविद्यालय के विकास में अपना सक्रिय सहयोग यथावत बनाये रखने की अपेक्षा की॥
इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक उप-प्राचार्य व डीन फैकल्टी ऑफ़ साइंस प्रोफ़ेसर (डॉo) एसपी जोशी ने डॉo अनिल वर्मा द्वारा 155 बार रक्तदान करने को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।उन्होंने जानकारी दी कि डॉo वर्मा को डीएवी कॉलेज प्रशासन एवं छात्रसंघ द्वारा वर्ष 2001 में 112 बार रक्तदान हेतु डी ए वी कॉलेज रत्न अवार्ड, 2008 में “डीएवी गौरव सम्मान, वर्ष 2009 में “उत्तराखंड शिरोमणि अवार्ड” वर्ष 2015 में “एनएसएस अप्रेसिएशन अवार्ड” वर्ष 2016 में 06 फरवरी को “प्रथम डीएवी कॉलेज गौरव अवार्ड”, 03 मार्च को “एनएसएस विशिष्ट समाज सेवा अवार्ड” 09 दिसंबर को “एनएसएस रक्तदाता प्रेरक अवार्ड” तथा वर्ष 2018 में 134 बार रक्तदान हेतु “उत्तराखंड प्रतिभा सम्मान” सहित इससे पूर्व व पश्चात् भी अनेक पुरस्कारों से नवाज़ा गया है। उन्हें अनेक राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय अवार्ड प्राप्त हैं।
डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश सती ने डॉo अनिल वर्मा को उच्च शिक्षित, अनुभवी, निष्पक्ष व निःस्वार्थ समाजसेवी बताते हुए महाविद्यालय प्रशासन एवं छात्रसंघ द्वारा डॉo वर्मा को सम्मानित करने पर हर्ष व्यक्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा ने डीएवी छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष व मुख्य सलाहकार रहे डॉo अनिल वर्मा को उत्तराखंड में सर्वाधिक 155 बार रक्तदान करने हेतु “रक्त भूषण लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ” से सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें सम्मानित करने पर वे स्वयं गर्व एवं प्रसन्नता की अनुभूति कर रहे हैं। डॉo वर्मा क़ो छात्रसंघ की गतिविधियों के आयोजन एवं कुशल संचालन का वर्षों का विशिष्ट अनुभव है।
डॉo अनिल वर्मा ने उन्हें सम्मानित करने पर प्राचार्य प्रोo कौशल कुमार सहित समस्त प्राध्यापकों तथा छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा व छात्र-छात्राओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाविद्यालय हित में अपनी निःशुल्क सेवाएं देने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर छात्र नेता अमन तोमर, रवि खरोला, सुनील वर्मा, आपदा प्रबंधन टीम की सीनियर कमांडर रिया बिष्ट, टीम लीडर आदित्य राजपूत, आर्यन लिंगवाल, साहिल डोभाल, ध्रुव कौशिक, आस्था चौहान,स्नेहा, जिया तसव्वुर, लक्ष्य सैनी सहित अनेक छात्र – छात्राएँ व शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित थे।