27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एसएसबी के उप महानिरीक्षक ने नेपाल सीमा पहुंच परखीं सुरक्षा व्यवस्था

Deputy Inspector General of SSB inspected the security arrangements at Nepal border

पिथौरागढ़।  सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल नेपाल सीमा से लगी चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखीं। बुधवार को उप महानिरीक्षक दो दिवसीय भ्रमण पर यहां पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय के साथ ही एसएसबी 55वीं वाहिनी की सीमा चौकियों का निरीक्षण किया और उन्होंने जवानों की तैनाती, सुरक्षा के उपाय के बारे में जाना। उन्होंने बोर्डर रोड एलाइनमेंट पर भी चर्चा की। उप महानिरीक्षक ने नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के अधिकारियों के साथ भी वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा, आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करने, नेपाल और भारत के सीमा पर आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने के लिए विचार-विर्मश हुआ। बाद में उन्होंने वाहिनी मुख्यालय में नव निर्मित निरीक्षक प्रशासन कार्यालय का विधिवत रीबन काटकर भी शुभारंभ, सैनिक सम्मेलन के जरिए जवानों के साथ संवाद भी किया।

Related posts

यूसीसी न तो व्यवहारिक है और न ही संवैधानिक :  करन माहरा

Primetimes Newz

डॉ. अनिल वर्मा को “थैलेसीमिया वॉरियर सम्मान” सहित रक्तदानियों को सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रेसिएशन” से नवाज़ा

Primetimes Newz

उत्तराखंड के पहले ‘साथी केंद्र’ का शुभारंभ, शिक्षा में क्रांति की नई पहल

Primetimes Newz

Leave a Comment