Home उत्तराखंड डाकपत्थर बैराज में मिला पाँच दिन से लापता पांवटा के युवक का...

डाकपत्थर बैराज में मिला पाँच दिन से लापता पांवटा के युवक का शव

विकासनगर। बीस जून को घर से गायब हुए पांवटा के युवक का शव पुलिस ने डाकपत्थर बैराज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले धर्मावाला से बीस जून को लापता किशोरी का शव पुलिस ने गुरुवार को लालढांग खादर के पास टौंस नदी से बरामद किया था। किशोरी के शव के समीप युवक की बाइक पुलिस को बरामद हुई थी। तब से यही आशंका व्यक्त की जा रही थी कि किशोरी के साथ युवक ने टौंस नदी में कूदकर आत्महत्या की है। युवक का शव बरामद होने के बाद पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है। पुलिस के मुताबिक बीस जून को धर्मावाला पुलिस चौकी क्षेत्र की सत्रह वर्षीय एक किशोरी और पांवटा हिमाचल प्रदेश का युवक मनीष (19) पुत्र रामकिशोर एक साथ घर से लापता हो गये थे। तब दोनों के परिजनों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन 22 जून गुरुवार को किशोरी का शव लालढांग खादर के समीप टौंस नदी में बरामद हुआ। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि मनीष और किशोरी ने टौंस नदी में कूदकर आत्महत्या की होगी। तब से ही पुलिस मनीष को तलाश रही थी। शनिवार को डाकपत्थर बैराज पर मनीष का शव बरामद हुआ। पुलिस की मानें तो मनीष ने किशोरी के साथ ही टौंस नदी में कूदकर आत्महत्या की थी। डाकपत्थर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India