विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अस्पताल रोड विकासनगर निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि आरोपियों से उसकी जानमाल के लिए खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाय। चरण सिंह मीर सिंह निवासी अस्पताल रोड विकासनगर ने कातवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 जून को करीब साढे आठ बजे शाम को मेन बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बताया कि आरोपी सुमित, रोहित, विक्की और सोनी सभी निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर ने बेवजह उसके साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिससे ,उसके शरीर पर गंभीर चोटें आयी हैं। बताया कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि आरोपी खतरनाक किस्म के हैं, जिससे भविष्य में उसकी जान को खतरा हो सकता है। कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे न्याय दिया जाय। बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उनके हौसलें बुंलद होंगे। इस मामले में एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।बताया कि जांच चौकी प्रभारी विकासनगर विवेक भंडारी को सौंपी गयी है।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India