ऋषिकेश। चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूक धारी महापंचायत समिति ने बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर पुनर्विचार करने और अनावश्यक निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूक धारी महापंचायत समिति के महामंत्री हरीश डिमरी ने जारी एक बयान में कहा कि अब जब बदरीनाथ धाम का व्यापक प्रचार प्रसार हो गया है, तब सरकार इस भूमि का अधिग्रहण कर तीर्थ पुरोहितों से उनका पारंपरिक आधिकार एवं आजीविका छीन रही है। धर्म के विषय में शास्त्र एवं धार्मिक विद्वान ही प्रमाण का कार्य करते हैं। लिहाजा बदरीनाथ धाम के विकास के लिए तीर्थपुरोहितों, धर्माचार्यों, साधु-संतों से सरकार को विचार विमर्श करना चाहिए। कहा कि सरकार का आस्था के केंद्र बदरीनाथ धाम में अनावश्यक हस्तक्षेप उचित नहीं है। बड़ी-बड़ी मशीनों से गंगा एवं हिमालय के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। हाल ही में जोशीमठ नगर के अस्तित्व पर उठे खतरे का कारण भी ऐसा ही निर्माण कार्य रहा है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। चेताया कि अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं रुका तो प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी। कहा कि बदरीनाथ धाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी, साधु-संत और व्यापारी यहां के पर्यावरण एवं भू संरक्षण के लिए मास्टर प्लान पर शीघ्र रोक लगाने की मांग उठा रहे हैं।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India