29.9 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुल निर्माण से मिली बड़ी राहत, बरसात में सुगम होगा आवागमन

Construction of bridges over the Dhangadhi and Panod streams brings major relief; commuting will be easier during the monsoon.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

रामनगर (नैनीताल)। वर्षो से मांग हो रही धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बरसात के मौसम में बड़ी राहत मिलने जा रही है। श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने दोनों पुलों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया।

इस दौरान कैलाश पंत ने कहा कि बरसात के समय धनगढ़ी और पनोद नालों में जलस्तर बढ़ जाने से लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था, तथा यातायात बार-बार बाधित हो जाता था। बरसात के मौसम मे कई बार कई लोगो की जान भी चली गई थी।आज धनगढ़ी पुल के निर्माण से बाइक, बस और अन्य वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो गई है।

उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए इन पुलों का निर्माण लंबे समय से एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी, जो केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से संभव हो पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पनोद नाले पर बने पुल से भी जल्द ही यातायात शुरू हो जाएगा।

कैलाश पंत ने कहा कि नए पुलों के निर्माण से लोगों के मन में बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं का भय समाप्त हुआ है, तथा पूरे क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने भी पुल निर्माण को क्षेत्र के विकास और सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related posts

दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी दुरूस्त: डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

नगर पंचायत भिकियासैंण व विधायक जीना आवास के आसपास हुआ बृक्षारोपण

Primetimes Newz

सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन

Primetimes Newz

Leave a Comment