19 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कांग्रेस ने  इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

Congress resolved to follow the path shown by Indira Gandhi and Sardar Patel.

पिथौरागढ़।  पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं जयंती पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी की। कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटकर देश की ताकत का लोहा मनवाया। वहीं देश के गृह मंत्री रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को अखंड भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कहा कि दोनों नेताओं की उपलब्धियों को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर दीपक लुंठी, पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, गीता परेरा, भूपेष नगरकोटी, राहुल लुंठी, नवीन कापड़ी, कोमल शाही, हरीश कुमार, जीवन मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

डीएम ने ली जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंध समिति की बैठक

Primetimes Newz

भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश

Primetimes Newz

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों ने सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान से मुलाकात की।

Primetimes Newz

Leave a Comment