16.3 C
Dehradun, IN
October 18, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मेदिनीपुर इंटर कॉलेज बना कबड्डी चैंपियन

Medinipur Inter College crowned Kabaddi champion.

विकासनगर(आरएनएस)।  राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मेदिनीपुर बद्रीपुर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज मेदिनीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर हाई स्कूल मेदिनीपुर की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य अतीकुर्रहमान ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना जुयाल, ब्लॉक कमांडर सतपाल अनिल सिंह, खेल प्रशिक्षक सुदर्शन सिंह चौहान, मनमोहन सिंह मदान, जावेद सहित विभागीय कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

चकासा देवप्रयाग ने जीता कोठी प्रीमियम लीग का फाइनल

Primetimes Newz

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने ईबीजी ग्रुप के इंटीग्रेटेड वेलनेस सेंटर की नींव रखी

Primetimes Newz

उत्तराखंड मंत्रिमंडल का बड़ा कदम: सहकारिता, बदरीनाथ सौंदर्यीकरण और पशुपालन योजनाओं को मिला नया आयाम

Primetimes Newz

Leave a Comment