21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण

CM Dhami inspected the Dehradun-Mussoorie track route on foot

– ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखते हुए बेसिक सुविधाएं विकसित करने के एमडीडीए को दिए निर्देश
– राज्य में स्थित दूसरे ट्रैक रूट में भी किया जाएगा सुधार : मुख्यमंत्री
देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण करते हुए इस मार्ग पर बेसिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल  लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश – विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम – जनमानस को  बैठने, खाने – पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं  डेवलप की जाए।  बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन उपाय भी किए जाएं। अवलोकन के दौरान उन्होंने सीनियर सिटीजन और पुराने ट्रैकर्स से भी बातचीत की  तथा उनके द्वारा प्राप्त फीडबैक को भी रूट डेवलपमेंट में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थित दूसरे ट्रैकिंग रूट को भी और बेहतर बनाया जाएगा जिससे देश- विदेश से आने वाले टूरिस्ट और ट्रैकर्स उत्तराखंड की  नैसर्गिकता, सुंदरता और वसुधैव  कुटुंबकम की संस्कृति का आनंद ले सके तथा यहां से अच्छे अनुभव लेकर जाएं।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पराग धकाते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्य सचिव से विश्व बैंक के एमडी एवं प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

ईडीआईआई द्वारा इनक्यूबेटेड ओमस्पेस रॉकेट एंड एक्सप्लोरेशन को भारत के स्वदेशी स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल निर्माण के लिए 3 मिलियन डॉलर की प्री-सीड फंडिंग प्राप्त हुई

Primetimes Newz

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ा रहा है उत्तराखंड: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment