21.1 C
Dehradun, IN
October 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

आरती भंडारी के उत्तराखंड महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयन पर खुशी जताई

Expressed happiness over Aarti Bhandari's selection in Uttarakhand Women's Under 23 Cricket Team

चमोली(आरएनएस)।   गैरसैंण विकाखंड की घंडियाल ग्राम पंचायत की फुलढुंगी तोक की आरती भंडारी का उत्तराखंड महिला अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयन होने पर प्रखंड में खुशी का लहर है। क्रिकेटर आरती के पिता बचन सिंह खेती किसानी करते हैं वहीं मां बचुली देवी ग्रहणी हैं। पिता बचन सिंह भंडारी ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बड़ा शौक था वही गांव के खेतों में अन्य साथियों के साथ क्रिकेट खेलती थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राप्रावि फुलढुंगी तथा माध्यमिक शिक्षा जनता इंका घंडियाल से हुई। गत चार वर्ष से अपने सेना में कार्यरत चाचा अमर सिंह के परिवार के साथ देहरादून में रह रही है। आरती के उत्तराखंड की अंडर 23 महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नेगी, प्रमुख शशि सौरियाल, प्रधान त्रिलोक सिंह, पूर्व प्रधान बलवंत सिंह, कांग्रेस नेता मोहन भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश जुयाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल ने आरती को बधाई दी है।

Related posts

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं, कहा ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई गति

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वच्छ उत्सव – 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ

Primetimes Newz

Leave a Comment