14.9 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

टपकेश्वर में सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री

Cabinet minister participated in Sundarkand Paath in Tapkeshwar

देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को टपकेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पत्नी निर्मला जोशी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर के व्यवस्थापकों और आयोजकों को आयोजन की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर हुए कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, सिकंदर सहित कई लोग उपस्थित रहे। श्याम सुंदर मंदिर में मनाया हनुमान जन्मोत्सव
देहरादून, श्री श्याम सुन्दर मन्दिर पटेलनगर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव एवम भगवान श्री राम की छठी उत्सव पर हनुमान जी को चोला पहना कर ध्वजारोहण किया गया l पूजा अर्चना कर लड्डू प्रसाद भोग अर्पण कर भक्तों में वितरित किया गया l सुन्दर कांड पाठ, हनुमान चालीसा एवम भजन कीर्तन कर भंडारा वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, भूपेंद्र चड्ढा, चंद्र मोहन आनंद, गौरव कोहली, ओम प्रकाश सूरी, एमपी कपूर, तिलक राज भाटिया, प्रेम टुटेजा, उषा चड्ढा, रेखा टुटेजा, गीतू बत्रा, किरण शर्मा, डॉली रानी, गोपी गोगिया, कमलेश सूरी, कपिल गोगिया, गुलशन नंदा, यशपाल मग्गो, श्यामा बक्शी, अलका अरोड़ा, शशि कोहली, मिनी जायसवाल, रुचि टुटेजा, नीना भासीन मौजूद रहे l

Related posts

डा० अंसारी, डॉ० अनिल वर्मा, कल्पना बिष्ट, मोहन खत्री, योगेश अग्रवाल व विकास कुमार सम्मानित

Primetimes Newz

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, शीशमबाड़ा परवल रोड पर 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Primetimes Newz

डीएम ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की  प्रगति समीक्षा,  निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Primetimes Newz

Leave a Comment