25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सीएमओ बने पार्टी के एजेंट, पद से दें इस्तीफ़ा: भूपेंद्र सिंह भोज

CMO has become the party's agent, he should resign from the post Bhupendra Singh Bhoj

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  पातालदेवी स्थित एएनएम सेंटर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा और बागेश्वर की 49 नवनियुक्त एएनएम महिला कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस नियुक्ति पत्र वितरण में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण की पूरी जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की है, लेकिन वे भाजपा कार्यकर्ताओं से नियुक्ति पत्र बंटवा रहे हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस अधिकार से राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं से नियुक्ति पत्र बंटवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, जिससे सेवा नियमावली का भी उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने सीएमओ पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।

Related posts

उत्तराखंड एसटीएफ ने 2 वन्य जीव तस्करों को 2 भालू पित्त और 3 कारतूस के साथ कालसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया

Primetimes Newz

शूलिनी विश्वविद्यालय को मिला यूजीसी का कैटेगरी-1 दर्जा, भारत के अग्रणी स्वायत्त संस्थानों की सूची में हुआ शामिल

Primetimes Newz

चार धाम यात्रा को चिकित्सकों का बनेगा पृथक कैडरः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment