18 C
Dehradun, IN
October 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर सख्ती

Almora Police on alert ahead of festivals; strict verification of outsiders.

अल्मोड़ा। आगामी त्योहारी सीजन को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट मोड मे है।बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज शुक्रवार को प्रातः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अपने किरायेदारों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related posts

प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मानक ठीक किये जायें: महाराज

Primetimes Newz

राजभवन में मनाया गया गुजरात और महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस

Primetimes Newz

कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन हुआ

Primetimes Newz

Leave a Comment