19.7 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

11 अक्टूबर से होगी आर्य इन्टरमीडिएट कॉलेज देघाट में रामलीला का शुभारम्भ

The Ramlila at Arya Intermediate College, Deghat, will commence on October 11.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। विकास खंड स्याल्दे के आर्य इंटर कॉलेज देघाट परिसर मे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर 11 अक्टूबर से आयोजित किया जायेगा। श्री आदर्श रामलीला समिति देघाट द्वारा
पात्रों का चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, तथा साज सज्जा व मंच व्यवस्था चल रही है। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी ने क्षेत्र वासियों को रामलीला में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। जिससे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी के जीवन चरित्र व संघर्ष पर आधारित रामलीला मंचन किया जा सकें,और अपने बच्चों को उनके संस्कारों के प्रति जागरूक किया जा सकें। सहयोग कर्ताओ में समिति के संरक्षक गोविन्द सिंह बंगारी,व्यवस्थापक वीरेन्द्र रावत,उपाध्यक्ष भवान गिरी,सचिव पूरन सिंह रजवार,निर्देशक प्रकाश चन्द्र,सह-सचिव सन्तोष कुमार,प्रचार मंत्री जगदीश सिंह,सह-व्यवस्थापक संजीव कुमार,कोषाध्यक्ष नरायण सिंह बंगारी,सह-निर्देश नरेन्द्र सिंह आदि जुटे है।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने किया “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” और “आठवें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ

Primetimes Newz

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अखिल भारतीय तीन दिवसीय कार्यशाला का परमार्थ निकेतन में भव्य आयोजन

Primetimes Newz

भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ ऐतिहासिक माँ नंदा–सुनंदा महोत्सव।

Primetimes Newz

Leave a Comment