27.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र दौला में स्थानीय पौष्टिक आहार व संतुलित पोषण का संदेश

Message of local nutritious food and balanced nutrition at Anganwadi Center Daula under Nutrition Month

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पोषण माह के अंतर्गत शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्र दौला में पोषण जागरूकता संबंधी गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं लाभार्थियों को संतुलित आहार, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों तथा आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित पोषण योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में निर्धारित पोषाहार मेन्यू, मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना, मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना तथा कुपोषण की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी लाभार्थियों को दी गई। स्थानीय व मौसमी सब्जियों सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि बच्चों के समुचित शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए पर्याप्त व गुणवत्तापूर्ण पोषण आवश्यक है। साथ ही स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों की उचित देखभाल को भी स्वस्थ बचपन की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया।
कार्यक्रम में मंजू डंगवाल सुपरवाइजर, आरबी एसके से दीपिका जोशी, पार्वती देवी, चंपा देवी सहित अन्य लाभार्थी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश

Primetimes Newz

“शिक्षा को अंधेरे में ढकेल रही धामी सरकार”: सूर्यकांत धस्माना का तीखा प्रहार, 1488 स्कूल बंद करने की नीति पर उठाए गंभीर सवाल

Primetimes Newz

देहरादून में वसंतोत्सव/पुष्प प्रदर्शनी 07 मार्च (शुक्रवार) से होगी शुरू

Primetimes Newz

Leave a Comment