25.2 C
Dehradun, IN
September 17, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

23 व 24 सितंबर को आयोजित होगी खंड-स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता, ऑनलाइन बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई चर्चा, खंड शिक्षा अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Block-level Sanskrit competition to be held on September 23 and 24; program outline discussed in an online meeting; Block Education Officer issued necessary guidelines.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। खंड-स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 एवं 24 सितंबर 2026 को होने वाली संस्कृत प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नीरज लोहनी सहित भिकियासैंण ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य एवं संस्कृत शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में खंड संयोजक डॉ. महेश दुर्गापाल, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राइका चौनलिया ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी शिक्षकों से सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री नीरज लोहनी ने खंड संयोजक एवं अन्य शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, तथा संस्कृत प्रतियोगिता की सफलता की कामना की।

बैठक में भुवन चंद्र भट्ट प्रधानाचार्य राइका पंतस्थली, श्रीमती कुसुम भट्ट इंटर कॉलेज बासोट, जयनारायण प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सिनार, बी.आर. भारती, इंटर कॉलेज भिकियासैंण, बालादत्त शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश दुर्गापाल, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राइका चौनलिया द्वारा किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का ‘विजन 0.3 प्रशिक्षण’ जारी

Primetimes Newz

अल्मोड़ा में उत्साह और गर्व के साथ निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

Primetimes Newz

डीएम ने दिया  सुरकंडा में यात्रा को बेहतर बनाने पर दिया जोर

Primetimes Newz

Leave a Comment